{"_id":"57dbebd34f1c1b5e48d47411","slug":"students-celebrated-modi-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
चौथी कक्षा के छात्र अक्षित शर्मा ने पीएम की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को पीएम के डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया और स्टैंडअप इंडिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानमंत्री के गुजरात मॉडल व कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों से कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
स्कूल की हेड मिस पिया शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में मोदी जी के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। छात्रों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
स्वच्छता के बारे में विद्यार्थियों ने कहा कि वह हर किसी को इसे प्रति जागरूक करेंगे। क्योंकि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।