फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student like English Honors coress in DU admission delhi ncr

DU admission 2018 : इस साल भी छात्रों की पहली पसंद है अंग्रेजी ऑनर्स, ये है टॉप 5 कोर्स

Sat, 19 May 2018 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
student like English Honors coress in DU admission delhi ncr
du admission 2018 - फोटो : vivek nigam

दिल्ली विश्वविद्यालय की आवेदन प्रक्रिया में बीते सालों की तरह इस साल भी अंग्रेजी ऑनर्स छात्रों की पहली पसंद है। अगर पांच पसंदीदा विषयों की बात करें तो अंग्रेजी ऑनर्स ने पहला स्थान बनाकर अपना दबदबा कायम रखा है। जबकि छात्रों की दूसरी पसंद बीकॉम ऑनर्स है। 

विज्ञापन


तीसरे स्थान पर ईको ऑनर्स के लिए आवेदन आ रहे हैं। वहीं, 15 मई से शुरू ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण का आंकड़ा करीब एक लाख तक पहुंच गया है। शुक्रवार शाम 6 बजे तक कुल 99,736 पंजीकरण हो चुके थे। 
विज्ञापन


चूंकि हर घंटे यह आंकड़ा बढ़ रहा है लिहाजा देर रात तक इसके एक लाख के पार होने की उम्मीद है। 21,578 छात्रों ने अंग्रेजी ऑनर्स को प्राथमिकता दी है। बीकॉम के लिए अब तक 17,209 जबकि 16,872 आवेदकों ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि टॉप दस पसंदीदा विषयों में राजनीति शास्त्र ने एक बार फिर जगह बनाई है। इसमें अब तक 16,434 आवेदन हो चुके हैं। इस सूची  में सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, व बीए प्रोग्राम को भी जगह मिली है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीति शास्त्र, सोइकोलॉजी और सोशियोलॉजी में दाखिले लेने वाले छात्र आगे चलकर सिविल सर्विस की तैयारी करते हैं। ऐसे छात्रों का यह पसंदीदा विषय है। 

आवेदनों की स्थिति 

student like English Honors coress in DU admission delhi ncr
du admission 2018 - फोटो : vivek nigam

जैसे-जैसे आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है वैसे ही अब छात्रों का जोर आवेदन शुल्क भर कर फॉर्म जमा कराने पर भी है। अब तक लगभग 25 हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं।  

कुल पंजीकरण                            99,736 
कट ऑफ आधारित पंजीकरण           52,426 
प्रवेश परीक्षा आधारित पंजीकरण         21,796 
छात्रों की संख्या                          36,333 
छात्राओं की संख्या                       30,404 
ट्रांसजेंडर                                  13 

किस कोर्स में कितने आवेदन 
अंग्रेजी ऑनर्स                     21,578 
बीकॉम ऑनर्स                    17,209 
ईको ऑनर्स                       16,872 
राजनीति शास्त्र ऑनर्स            16,434 
बीकॉम ऑनर्स                    15,518 
बीए प्रोग्राम                        15,482 
बीए जर्नलिज्म                     13,067 
साइकोलॉजी ऑनर्स                12,314 
सोशियोलॉजी ऑनर्स                11,306 
एनसीवेब                           16,198 
एनसीवेब बीकॉम                   15,433

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed