फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Start the admission of BEd, MBA and Open Learning in Jamia, Know more about the application deadline

जामिया में बीएड, एमबीए और ओपन लर्निंग के दाखिले शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Sun, 21 Jul 2019 09:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Start the admission of BEd, MBA and Open Learning in Jamia, Know more about the application deadline
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बीएड, एमबीए व सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए आवेदन फार्म व प्रोस्पेक्ट्स विवि की वेबसाइट https://www.jmi.ac.in/studyatjamia/admission/29 से डाउनलोड किया जा सकता है। बीएड और एमबीए के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। एमबीए के लिए एंट्रेंस टेस्ट तीन अगस्त व बीएड के लिए चार अगस्त को होगा।

विज्ञापन


विवि में अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, सोशियोलॉजी, एजुकेशन, राजनीति शास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमकॉम और एमए-एचआरएम की स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो जाएगी। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से होने वाले अंडर ग्रेजुएट कोर्स बीए जनरल,  बीबीए, बीकॉम, बीसीआईबीएफ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो जाएगी। जामिया की वेबसाइट पर इन कोर्स के लिए दाखिला फार्म और प्रोसपेक्ट्स उपलब्ध है।
विज्ञापन


आईपीयू में पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में 31 जुलाई तक दाखिले
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में छह पीजी डिप्लोमा (पोस्ट ग्रेजुुएट) कोर्सेज में आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा थेरेपी फॉर मेडिकोस व पेरामेडिकोस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन विकटिमोलॉजी एंड विकिटम अस्सिटेंस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर क्राइम एंड लॉ, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा आपदा प्रबंधन व पुनर्वास में 31 जुलाई तक शाम 4 बजे तक दाखिला लिया जा सकता है। इन कोर्सेज के लिए आवेदन फार्म, प्रोसपेक्ट्स व अन्य जानकारी आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed