फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SOL Prepare to start 10 online courses soon

एसओएल में 10 ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की तैयारी, प्रशासन को डीयू के नैक रिजल्ट का इंतजार

Mon, 26 Nov 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
SOL Prepare to start 10 online courses soon
sol - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अगले साल से कोर्सेज को ऑनलाइन माध्यम से कराने की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन फॉर्मेट में कोर्सेज शुरू होने पर प्रशासन की योजना 30 फीसदी ऑनलाइन परीक्षा व 70 फीसदी ऑफलाइन लिए जाने की है। प्रशासन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।  

विज्ञापन


इसको लेकर एसओएल की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में यूजीसी के नए ऑनलाइन रेगुलेशन को भी पास कर दिया है। अब इसे एकेडेमिक काउंसिल व एग्जिक्यूटिव काउंसिल में रखा जाएगा। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया को शुरू किए जाने से पहले प्रशासन डीयू के नैक रिजल्ट का इंतजार कर रहा है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो सीएस दूबे ने बताया कि प्रशासन ऑनलाइन कोर्सेज को लाने की तैयारी कर रहा है। एसओएल में वर्तमान में पांच अंडरग्रेजुएट और पांच पीजी कोर्सेज की पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से होती है।  
विज्ञापन


वर्ष 2016 में एसओएल में 10 नए यूजी कोर्सेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्रशासन अब इन कोर्सेज को ऑनलाइन तरीके से ही शुरू करना चाहता है। एसओएल में मौजूदा समय में जो कोर्सेज चलाए जा रहे हैं उन्हें भी ऑनलाइन किए जाने की योजना है। प्रो दूबे ने कहा कि यह कोर्सेज सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम के आधार पर होंगे) ऑनलाइन कोर्सेज शुरू होने पर लेक्चर ऑनलाइन होंगे और असाइनमेंट भी ऑनलाइन दिए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन नैक के रिजल्ट का इंतजार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल में नैक की टीम ने डीयू में दौरा किया था, जिसका रिजल्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस नए ऑनलाइन कोर्सेज 
एसओएल में वर्ष 1962 से पांच कोर्सेज बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स राजनीतिक विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स व बीए आनर्स अंग्रेजी कोर्सेज चल रहे हैं। नए प्रस्तावित कोर्सेज में बीए आनर्स गणित, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए आनर्स अर्थशास्त्र, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए आनर्स साइकोलॉजी, बीए आनर्स संस्कृत, बीए आनर्स हिंदी पत्रकारिता, बीए वोकेशनल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बीए वोकेशनल ऑफिस मैनेजमेंट व सेकेटेरियल प्रैक्ट्सि, बीए वोकेशनल मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड रिटेल बिजनेस व बीए वोकेशनल शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed