फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Result released and preparing for admission on in gurugram

रिजल्ट जारी, अब दाखिले की तैयारी

Sat, 01 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 01 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Result released and preparing for admission on in gurugram
demo

शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक रिजल्ट जारी किए गए। छात्रों को हार्ड कॉपी देने के साथ स्कूलों की ओर से ऑनलाइन रिजल्ट विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया।

विज्ञापन


हालांकि कुछ स्कूलों में तकनीकी खामियों के कारण यह काम नहीं हो पाया। बता दें कि यह रिजल्ट पहले 24 मार्च को जारी किया जाना था लेकिन रिजल्ट न बन पाने के कारण यह 6 दिन बाद जारी किया गया है। 
विज्ञापन


रिजल्ट जारी होने के साथ ही शनिवार से सभी राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव मनाने को कहा गया है। छात्र स्कूल छोड़कर नहीं जाएं, इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दाखिला अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को शिक्षक शिक्षा का महत्व समझाने के साथ उनका दाखिला कराएंगे। अभिभावकों के साथ अध्यापकों को बैठक करनी होगी। अधिक से अधिक विद्यार्थियों का कैसे दाखिला हो सके, इसके लिए स्कूल मुखिया व स्टाफ के सदस्यों को प्रचार प्रसार करना होगा। अन्यथा स्कूल मुखिया पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का चंदन लगाकर स्वागत करना होगा। किसी विद्यार्थी को दाखिला लेते परेशानी न आए, इस बात का ध्यान स्कूल मुखिया को रखना होगा। 

2 अप्रैल से हर हाल में कक्षाएं लगनी शुरू हो जानी चाहिए। हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। अभी डेढ़ महीना परिणाम जारी होने में लग सकता है।


ऐसे में समय की महत्वता को देखते हुए एक अप्रैल से ही 11वीं कक्षा के लिए एडमिशन शुरू कर दिए जाएंगे। 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी इस बार ऑनलाइन तरीके से फीस जमा करेंगे। पहली से 8वीं कक्षा में किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed