{"_id":"580e534b4f1c1b994fbc1e7b","slug":"pranab-mukharjee-sanskritik-festival-final-day-call-for-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति महोत्सव में पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा युवाओं को देश की संस्कृति जानने का मौका मिलता है ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
संस्कृति महोत्सव में पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा युवाओं को देश की संस्कृति जानने का मौका मिलता है
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी कला केंद्र की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2016 का सोमवार को समापन हो गया है। समापन समारोह में देशभर के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी। इसमें कारग्राम, गरबा, कालबेलिया, डांडिया, कलारी-पट्टू, उल्लास आदि शामिल रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति जानने का मौका मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा दस दिन तक चले महोत्सव में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति को अभूतपूर्व तरीके से पेश किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आखिरी दिन कलाकारों ने एरियल एक्ट की प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। आठ आंगनों में 100 से अधिक स्टाल में शिल्पकारों और कलाकारों की कलाकृतियों को दर्शकों ने सराहा। महोत्सव में नाच-गाना, कला व खाने के आदान-प्रदान के बीच लोगों को स्किल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया व स्वच्छ भारत अभियान आदि के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन