फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outrage after an image in class 6 textbook taught in ICSE board

ICSE की किताब को लेकर विवाद, ध्वनि प्रदूषण के लिए मस्जिद को बताया जिम्मेदार

Sun, 02 Jul 2017 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
 Outrage after an image in class 6 textbook taught in ICSE board
आईसीएसई की किताब में छपी तस्वीर। - फोटो : PTI

आईसीएसई बोर्ड की एक किताब विवादों में आ गई है। इस किताब में प्रदूषण के चैप्टर में छपी तस्वीर में ध्वनि प्रदूषण के लिए मस्जिद को सोर्स के तौर पर दिखाया गया है। ये किताब छठीं कक्षा में पढ़ाई जा रही है। किताब की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किताब के प्रकाशक ने फोटो को अगले संस्करण से हटाने की बात कही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक आईसीएसई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


विज्ञान की इस किताब को सेलिना पब्लिशर्स ने प्रकाशित है, जिसमें एक चैप्टर ध्वनि प्रदूषण के कारणों पर आधारित है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की गई है; उसमें ट्रेन, कार, प्लेन और मस्जिद को शोर पैदा करने वाले चिन्हों के तौर पर दर्शाया गया है। इनके बगल में खड़ा एक आदमी अपने हाथों से कानों को बंद किए हुए परेशान दिख रहा है।
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया यूजर्स ने किताब को वापस लेने की मांग के साथ एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है। सोशल साइट पर प्रकाशक हेमंत गुप्ता ने एक पोस्ट में कहा कि हम सभी को बताना चाहते हैं कि किताब के अगले संस्करणों में इस चित्र को हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed