{"_id":"5bff4335bdec2241a111b78b","slug":"15434555864-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयूः अनिवार्य हाजिरी का फैसला अदालत में लंबित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयूः अनिवार्य हाजिरी का फैसला अदालत में लंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक यूनियन का कहना है कि अनिवार्य हाजिरी का फैसला अभी लागू नहीं हुआ है, क्योंकि यह अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन अनिवार्य हाजिरी के नाम पर शिक्षकों को परेशान नहीं कर सकता।
विज्ञापन
यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मनमानी कर जनता के पैसों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उधर, विवि प्रबंधन ने शिक्षक यूनियन के आरोपों को गलत करार दिया है। यूनियन ने बुधवार को दिल्ली में उच्च शिक्षा में दिक्कतों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें यूनियन ने कहा कि जब अनिवार्य हाजिरी का फैसला लागू ही नहीं है तो फिर हमें बाध्य क्यों किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि विवि का बजट लगातार कम हो रहा है। लाइब्रेरी का बजट कम हो गया है। इसके अलावा शोध में भी कमी आई है।
विज्ञापन