फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dusu election 2018 first time sports manifesto prepared

डूसू चुनाव: पहली बार तैयार किया गया स्पोर्ट्स घोषणा पत्र

Sat, 08 Sep 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
dusu election 2018 first time sports manifesto prepared
डूसू इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए छात्र संगठन छात्रों को लुभाने के लिए नित नए पैंतरे अपना रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डीयू में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहली बार अलग से एक स्पोर्ट्स घोषणा पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


हालांकि खेल से जुड़े मुद्दे छात्र संगठनों के घोषणा पत्र में शामिल होते रहे हैं। एबीवीपी ने वादा किया है कि खेल संस्कृति को बढ़ाने के लिए चुनाव जीतने पर डीयू स्टेडियम की सुविधा सभी छात्रों को दिलाएगी।
विज्ञापन


एबीवीपी का मानना है कि डीयू में बेहतर अकादमिक शैक्षिक सुविधाओं के साथ-साथ समृद्ध खेल संस्कृति भी जरूरी है। एबीवीपी के सचिव पद प्रत्याशी सुधीर डेढ़ा ने कहा कि प्रत्येक विभाग में 5 फीसदी से अधिक सीटों को खेल कोटे के छात्रों के लिए आरक्षित करने, शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा तथा उपस्थिति में होने वाली समस्या को सुलझाया जाएगा। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं को परीक्षा के समय न होने को भी सुनिश्चित किया जाएगा। खिलाड़ियों को खानपान की उचित सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष प्रत्याशी शक्ति सिंह ने कहा कि वह स्वयं बॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। चुनाव जीतने पर इस बात का प्रयास रहेगा कि डीयू में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी उचित माहौल छात्रों को मिले। एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को स्पोर्ट्स की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed