फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari will play Parashuram in Ayodhya's Ramleela and Ravi Kishan will be seen in role of Laxman

अयोध्या की रामलीला: परशुराम बनेंगे मनोज तिवारी, रवि किशन लक्ष्मण; पहले दिन दिल्ली के स्कूली बच्चे करेंगे मंचन

Thu, 11 Jan 2024 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

रामलीला का आयोजन अयोध्या की रामलीला कमेटी करवा रही है। इसका गठन दिल्ली के लोगों ने किया है। कमेटी हर दशहरे पर अयोध्या में रामलीला का मंचन करवाती है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी बड़े आयोजन की योजना कमेटी ने तैयार की है। इसमें हर दिन संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा।

विज्ञापन
Manoj Tiwari will play Parashuram in Ayodhya's Ramleela and Ravi Kishan will be seen in role of Laxman
प्रवेश वर्मा के साथ श्रीराम के किरदार में राहुल भूचर और सीमा ममता जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में सरयू तट स्थित रामघाट पर संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा। इसमें दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी परशुराम और गोरखपुर से सांसद रवि किशन लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, भाग्यश्री, राजा मुराद, ममता जैन, रूबी चौहान समेत फिल्म जगत के दूसरे कलाकार अलग-अलग किरदार में दिखेंगे। 

विज्ञापन


दिलचस्प यह कि पहले दिन के मंचन की कमान दिल्ली के स्कूली बच्चों के हाथों में होगी। छोटे-छोटे बच्चे चार घंटे में संपूर्ण रामलीला का मंचन करेंगे। बाद के चार दिनों में नेताओं के साथ फिल्म जगत की हस्तियां अभिनय करेंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसका आयोजन अयोध्या की रामलीला कमेटी करवा रही है। इसका गठन दिल्ली के लोगों ने किया है। कमेटी हर दशहरे पर अयोध्या में रामलीला का मंचन करवाती है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी बड़े आयोजन की योजना कमेटी ने तैयार की है। इसमें हर दिन संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा। पहले दिन राजधानी के अलग-अलग स्कूलों के बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

मंचन में प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री (वेदमाती), राहुल भूचर (राम), अनिमेष (हनुमान), वेद सागर (भारत), राजा मुराद (अहिरावण), ममता जैन (सीता), रूबी चौहान (मेघनाथ),  विनय (कुंभकरण), अमिता नांगिया (मंदोदरी) आदि मंचन करेंगे। 

रावण की भूमिका जाने-माने अभिनेता मनीष शर्मा निभाएंंगे। नई दिल्ली में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उनकी कमेटी ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रामलीला का विशेष संस्करण कराने का निर्णय लिया है। 

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व कमेटी के संरक्षक वीरेंद्र सचदेवा कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। जबकि पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि भगवान की जन्मभूमि पर उनकी लीला से देशवासियों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोग रूबरू हो सकेंगे। इस दौरान राम व सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी उपस्थित थे। उन्होंने संवाद बोलकर अयोध्या में होने वाले मंचन के स्तर से अवगत कराया।

‘राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे’ गीत से सराबोर होंगे रामभक्त
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच सांसद मनोज तिवारी का नया गाना ‘राम के थे, राम के हैं, राम के रहेंगे’ भक्ति गाना रिलीज हुआ। दिलचस्प बात यह है कि खबर लिखें जाने तक पांच लाख से अधिक लोगों ने इस गाने को यूट्यूब चैनल पर देख भी लिया। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस गाने को लांच करने के मौके पर तिवारी ने बताया कि यह पूर्वांचल और हरियाणा के संगम वाला भक्ति गाना है क्योंकि उनका साथ गाने में अमित व शीतल ने दिया है। अमित ढुल ने ही लिखा है जबकि इसके संगीतकार आरके क्रू हैं। दुनियाभर में प्रभु राम के भक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है। ें रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब महज 10 दिन बचे हैं। इसे लेकर हर तरफ नये-नये गानों की रचना विभिन्न भाषाओं में रची जा रही है। हर दिन एक गाने को चुन कर प्रधानमंत्री  एक्स पर पोस्ट भी शेयर करते है। भगवान राम को समर्पित यह गीत पूरी तरह से आस्था में डूबा हुआ है। वीडियो में गाने के बैकग्राउंड में भगवान की छवि इस गीत में चार चांद लगाने वाला है। एक छोटे बच्चे का तिलक लगाने का क्रेज देखते ही बनता है। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि राम के है, राम के थे... पर हमें गर्व है। 

हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि सनातन धर्म और रामचरितमानस की परंपरा से आते हैं। हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्ध विरासत है। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसा लग रहा है कि कलयुग समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed