{"_id":"5707a0544f1c1b8456c810c8","slug":"list-of-medical-colleges-in-faridabad-will-be-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबक : अब मेडिकल कॉलेजों की तैयार होगी कुंडली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सबक : अब मेडिकल कॉलेजों की तैयार होगी कुंडली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
गोल्डफील्ड कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के छायसां स्थित गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज में छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने जिले में चल रहे सभी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों की जांच पड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए जिला उपायुक्त को एक कमेटी गठित कर कॉलेजों की कुंडली तैयार करने को कहा गया है। कमेटी जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपेगी।
गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज पर बीच सत्र में लटकी बंदी की तलवार ने 300 से ज्यादा छात्रों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। जिला उपायुक्त से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री तक यह मामला उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
दरअसल, गोल्ड फील्ड कॉलेज की मान्यता को लेकर मामला फंस गया था। कॉलेज मैनेजमेंट भी अचानक गायब हो गई, तन्ख्वाह न मिलने पर कॉलेज के शिक्षक नौकरी छोड़कर चले गए। बकाया न जमा होने पर बिजली-पानी के कनेक्शन भी कट गए।
विज्ञापन
मेडिकल छात्रों ने स्वास्थ्यमंत्री अनिज विज से मिलकर अपने भविष्य की दुहाई देते हुए मदद की मांग की। सरकार ने छात्रों को राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने का भरोसा दिया है।
इसके साथ ही भविष्य में ऐसा न हो इसको लेकर भी सरकार हरकत में आ गई है। मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों की जांच पड़ताल के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। जिला उपायुक्त ने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।
जिला स्तर पर इसमें सीएमओ को सचिव, डीटीपी, पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार और निगम अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कमेटी जल्द ही कॉलेजों का भौतिक सत्यापन शुरू करेगी। ऑनरशिप किसके पास है। नक्शा पास है या नहीं। सीएलयू व अन्य नियम कॉलेज पूरा कर रहा है या नहीं। इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी जाएगी।