{"_id":"5862a9344f1c1bec14eecb1a","slug":"jnu-student-suspended-eight-two-former-students-stop-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में आठ छात्र सस्पेंड, दो पूर्व छात्रों के आने पर रोक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में आठ छात्र सस्पेंड, दो पूर्व छात्रों के आने पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
jnu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बाधा डालने और हंगामा करने वाले आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा दो पूर्व छात्रों के कैंपस में आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जेएनयू के शिक्षक काउंसिल बैठक में बाहरी छात्रों को एंट्री करवाने वाले करीब 20 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि काउंसिल बैठक में बाहरी छात्र भी पहुंच रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
बाहरी छात्रों की बैठक में एंट्री करवाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी जरूरी है। उधर, विश्वविद्यालय की इस कार्रवाई पर छात्रसंघ ने आपत्ति दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि काउंसिल बैठक में कुलपति द्वारा शिक्षकों की बात सुने बगैर फैसला सुनाने के बाद विरोध करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय ने सस्पेंड कर दिया है, जोकि गलत है। छात्रसंघ विश्व विद्यालय प्रबंधन की इस कार्रवाई का विरोध करेगा।
विज्ञापन