{"_id":"5b4e33ab4f1c1b51748b584d","slug":"jnu-slaps-ten-thousand-fine-on-five-students-for-shouting-jai-bheem-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भीम के नारे लगाने पर दस हजार का जुर्माना, जेएनयू प्रशासन ने की कार्रवाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जय भीम के नारे लगाने पर दस हजार का जुर्माना, जेएनयू प्रशासन ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल जेएनयू में जय भीम के नारे लगाने पर एनएसयूआई नेता सन्नी धीमान पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रॉक्ट्रोरियल जांच के बाद नोटिस जारी कर उन्हें जुर्माना राशि दस दिन के भीतर जमा करने को कहा है। वहीं, छात्र नेता का आरोप है कि छात्रों को डराने और धमकाने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
धीमान ने बताया कि 11 से 28 मई तक वह इंग्लैंड गये थे, उस दौरान नोटिस जारी किया गया है। चौथे वर्ष के पीएचडी पंजीकरण भी रोक दिया गया है। 14 अप्रैल 2017 को सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर रखने को लेकर समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा साहेब पर कुलपति के भाषण के संबंध में एक सवाल कर विरोध जताया। कुलपति और रजिस्ट्रार से सवाल का जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने जय भीम के नारे लगाए थे। इन्हीं नारों को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। छात्र नेता ने कहा कि उनकी एक सेमेस्टर की फीस 180 रुपये हैं। जबकि मुझ पर भारी भरकम दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन