फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu online entrance exam nta start student faces glitches on day one

जेएनयू : कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा शुरू, कई जगह हुई परेशानी

Tue, 28 May 2019 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
jnu online entrance exam nta start student faces glitches on day one
फाइल फोटो

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 116558 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


पहले ही दिन कई केंद्रों से खराब सुविधा, बिजली की उचित व्यवस्था न होने जैसी शिकायतें आईं जिससे छात्रों को दो-चार होना पड़ा। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने शिकायत की कि उनके परीक्षा केंद्र ठीक एक दिन पहले बदले गए।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा दो शिफ्टों में 30 जून तक चलेगी। खास बात ये है मुन्नाभाइयों से प्रवेश परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के  लिए 1400 जैमर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रबंधन के मुताबिक, जेएनयू में दाखिले की पहली कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 122 शहरों में 142 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो शिफ्टों में चार दिन तक प्रवेश परीक्षा चलेगी।


शिफ्टों के चलते प्रवेश परीक्षा देने में छात्रों को सुविधा हुई है, क्योंकि वे अपनी मर्जी के मुताबिक समय का चयन कर सकते हैं। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर ढाई से साढ़े पांच बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed