{"_id":"5df7f8c58ebc3e878f25bb49","slug":"jnu-ma-mphil-and-phd-students-chance-to-gave-exam-from-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU फीस विवाद: बहिष्कार के बीच विवि प्रशासन का फैसला, व्हाट्सएप या ईमेल से परीक्षा देंगे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JNU फीस विवाद: बहिष्कार के बीच विवि प्रशासन का फैसला, व्हाट्सएप या ईमेल से परीक्षा देंगे छात्र
Tue, 17 Dec 2019 10:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू के जो छात्र सेमेस्टर परीक्षा देना चाहते हैं, विश्वविद्यालय उन्हें घर बैठे परीक्षा देने का मौका दे रहा है। छात्र से संबंधित विभाग का कोर्स इंचार्ज उसे ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजेगा।
विज्ञापन
छात्र को उस प्रश्नपत्र के आधार पर हाथ से उत्तर लिखकर अपने कोर्स इंचार्ज को ईमेल या व्हाट्सएप से भेजना होगा। विश्वविद्यालय के अधिकतर स्कूल व सेंटर ऐसे ही सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रो. अश्विनी के. महापात्रा ने इस संबंध में अपने विभाग के शिक्षकों को सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत एमए, एमफिल, पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
21 दिसंबर तक जमा करनी होगी हाथ से लिखी उत्तर पुस्तिका
परीक्षा पत्र लेने का आखिरी मौका 21 दिसंबर तक होगा। छात्र परीक्षा पत्र का उत्तर हाथ से लिखकर ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजेगा। यदि कोई छात्र परीक्षा देने से छूट जाता है तो उसे एक दिन का मौका और मिलेगा।