{"_id":"5c92cc25bdec22141c6e6465","slug":"holi-gift-to-health-workers-increased-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी के रंग: स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, बढ़ा वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशी के रंग: स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, बढ़ा वेतन
Thu, 21 Mar 2019 04:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 21 Mar 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
nhm
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यक्रम के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मचारियों को होली पर तोहफा मिला है। एनएचएम कर्मचारियों को दिल्ली सरकार ने होली से पहले वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। एनएचएम की अध्यक्ष भावना के मुताबिक सरकार ने एनएचएम और पारामेडिकल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन
एनएचएम में जहां एडमिन कर्मचारियों का वेतन 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं पारामेडिकल कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अप्रैल 2017 से ही लागू कर दिया गया है। कर्मचारियों को 2 वर्ष का एरियर भी भुगतान किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों के सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन