{"_id":"5c929321bdec2213ff32bc01","slug":"holi-2019-hospital-alert-doctors-given-emergency-services-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2019: अस्पतालों में अलर्ट, आपात सेवाओं में रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
होली 2019: अस्पतालों में अलर्ट, आपात सेवाओं में रहेंगे डॉक्टर
Thu, 21 Mar 2019 12:53 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व को लेकर बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के सभी अस्पतालों को अगले दो दिन के लिए अलर्ट पर रखा है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि आपात सेवाओं में मरीजों को हर संभव उपचार दिलाने की जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
साथ ही सभी अस्पतालों के आपातकालीन विभागों में वरिष्ठ डॉक्टरों के तैनाती को भी अनिवार्य किया है। दरअसल हर साल दिल्ली में होली के दौरान सड़क हादसे, झगड़ा और रंग की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ती है। पिछले वर्ष ही दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में होली के दौरान कुछ मरीजों के भर्ती होने के बाद इलाज न मिलने को लेकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना था कि मरीजों ने एल्कोहल का सेवन किया हुआ है। जबकि परिजनों का कहना था कि उपचार नहीं मिल रहा। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने अबकी बार विशेष इंतजाम को लेकर सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर, केंद्र सरकार के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से होली को लेकर बृहस्पतिवार को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन