{"_id":"5efdc11a8ebc3ea179111086","slug":"higher-education-secretary-writes-to-states-ugc-aicte-nta-all-educational-institutes-remain-close-till-31-july-take-online-class-work-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम से चलाएं कामः उच्च शिक्षा सचिव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देश के सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे, ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम से चलाएं कामः उच्च शिक्षा सचिव
Thu, 02 Jul 2020 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jul 2020 04:44 PM IST
सार
- सभी शिक्षकों के मोबाइल और ईमेल संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करने अनिवार्य
विज्ञापन
online Class
- फोटो : Pexels
विस्तार
देश के सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। भारत सरकार के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनलॉक -2 आदेश के तहत सभी राज्यों, यूजीसी, एआईसीटीई, एनटीए समेत सभी अधीनस्थ विभागों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसके तहत इस अवधि में ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई और शोधार्थी, शिक्षक, कर्मी घर से काम करेंगे। घर से काम (वर्क फॉर्म होम) करने वाले कांट्रेक्ट, एडहॉक शिक्षकों और अन्य कर्मियों को ऑन डयूटी ही माना जाएगा। यूजीसी ने इस आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने लिखा है कि शिक्षण संस्थानों के बंद रहने से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज लेते रहेंगे। मंत्रालय ने २१ मार्च को इससे पहले जो पत्र लिखा था, अन्य गाइडलाइन वहीं रहेंगी।
विज्ञापन
शिक्षकों, छात्रों और कर्मियों को कोविड-19 महामारी के तहत जो भी गाइडलाइन हैं, उन्हें फॉलो करना अनिवार्य है। सभी छात्रों और शिक्षकों को आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा सभी विभागों के शिक्षकों के मोबाइल नंबर और ईमेल स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने अनिवार्य हैं।