स्कूल की छत पर चढ़कर छात्रा की धमकी 'पास न किया तो कूद जाऊंगी..फांद जाऊंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के परिजनों, पुलिस और टीचर्स ने किसी तरह से छात्रा समझाकर नीचे उतारा। करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने छात्रा की ओर से माफी मांगी।
डीएवी राजेंद्र नगर में बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। ह्यूमैनिटीज के सेक्शन में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा फेल हो गई। परिणाम देखने के बाद छात्रा परिजनों के पास से उठकर दौड़ी और दूसरी मंजिल की बालकनी पर पहुंच गई।
परिजनों ने उसे यह भी आश्वासन दिया कि वे उसे डांटेंगे नहीं
इसके बाद वहां पड़ा स्टूल लगाकर वह छत पर जा चढ़ी। छात्रा ने छत पर चढ़कर आवाज दी कि वह फेल हो गई तो जीना नहीं चाहती। स्कूल ने पास नहीं किया तो वह अपनी जान दे देगी।
इस दौरान प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रबंधन ने सीढ़ियों में लगे दरवाजे का ताला खोलकर परिजनों को छत पर भेजा। परिजनों ने उसे समझकर पास बुलाया और नीचे ले आए।
परिजनों ने उसे यह भी आश्वासन दिया कि वे उसे डांटेंगे नहीं। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने माफी मांगी। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को परिजनों की मदद से तुरंत नीचे उतार लिया गया। सुरक्षा के भी सभी प्रबंध किए गए थे।