फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high voltage drama by girl in school after getting school

स्कूल की छत पर चढ़कर छात्रा की धमकी 'पास न किया तो कूद जाऊंगी..फांद जाऊंगी'

Thu, 17 Mar 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
high voltage drama by girl in school after getting school
सुसाइड ड्रामे के बाद पहुंचा फायर दस्ता - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्रनगर स्थित डीएवी स्कूल में वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर 11वीं की छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की। बुधवार सुबह वह स्कूल की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गई, बोली- या तो पास करो, नहीं तो कूदकर सुसाइड कर लूंगी।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों, पुलिस और टीचर्स ने किसी तरह से छात्रा समझाकर नीचे उतारा। करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने छात्रा की ओर से माफी मांगी।
विज्ञापन


डीएवी राजेंद्र नगर में बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। ह्यूमैनिटीज के सेक्शन में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा फेल हो गई। परिणाम देखने के बाद छात्रा परिजनों के पास से उठकर दौड़ी और दूसरी मंजिल की बालकनी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे यह भी आश्वासन दिया कि वे उसे डांटेंगे नहीं

high voltage drama by girl in school after getting school
सुसाइड ड्रामे के दौरान बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वहां पड़ा स्टूल लगाकर वह छत पर जा चढ़ी। छात्रा ने छत पर चढ़कर आवाज दी कि वह फेल हो गई तो जीना नहीं चाहती। स्कूल ने पास नहीं किया तो वह अपनी जान दे देगी।

इस दौरान प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रबंधन ने सीढ़ियों में लगे दरवाजे का ताला खोलकर परिजनों को छत पर भेजा। परिजनों ने उसे समझकर पास बुलाया और नीचे ले आए।

परिजनों ने उसे यह भी आश्वासन दिया कि वे उसे डांटेंगे नहीं। हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने माफी मांगी। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को परिजनों की मदद से तुरंत नीचे उतार लिया गया। सुरक्षा के भी सभी प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed