फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana board 12th exams results declaired

हरियाणा के 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, जानिए कौन रहा अव्वल और किस शहर ने कटाई नाक

Fri, 19 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/गुरुग्राम Updated Fri, 19 May 2017 12:22 AM IST
सार

मेवात से भी पिछड़े फरीदाबाद, गुरुग्राम
-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
 

विज्ञापन
haryana board 12th exams results declaired
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। संसाधनों की कमी के चलते ओवरआल परिणाम में अक्सर फिसड्डी रहने वाले मेवात और पलवल ने फरीदाबाद और गुरुग्राम को पछाड़ दिया। फरीदाबाद में तीनों संकायों में लड़कों का औसत परिणाम 39.53 और लड़कियों का  59.88 फीसदी रहा।

विज्ञापन


इसी प्रकार गुरुग्राम में लड़कों का 444.78, लड़कियाों का 61.53, मेवात में लड़कों का 56.14 व लड़कियों का 72.64 और पलवल में लड़कों का 49.074 व लड़कियों का औसत परिणाम 64.72 फीसदी रहा। ओवरआल  परिणाम में लड़कियां आगे रही। कला संकाय में भी लड़कियों का बोलबाला रहा।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिले में कला संकाय में रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ की वंदना सिंह(457) प्रथम,  कर्मभूमि सी.सैं. स्कूल एनआईटी की आशना(452) द्वितीय  रही। तीसरे स्थान पर रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ की ज्योति(450)व आदर्श सी. सैं. स्कूल धौज की अरुणा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय में राजकीय सी.  सै. स्कूल सराय ख्वाजा का दिग्विजय(477) प्रथम, सरस्वती शिशु सदन सी.सै.  स्कूल तिंगाव का मयंक(472)  द्वितीय व मानव सेवा पब्लिक सी.सै. की पूजा(470)  तृतीय रही।


विज्ञान संकाय में रावल बाल शिक्षा केंद्र बल्लभगढ़ का प्रियांशु(474) प्रथम, एसडी मेैमोरियल सी. सै. स्कूल मोहना का सागर सिंह व मार्डन विद्या मंदिर सी.सै. स्कूल फरीदाबाद ओल्ड का  अरुण पांडे 467  अंक लेकर दूसरे स्थान पर और एसडी मै.सी.सै.स्कूल मोहरना की ज्योति(465) तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed