{"_id":"56d9a11e4f1c1b7f058b4864","slug":"government-schools-shuould-be-based-on-kendriya-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर हाें सरकारी स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर हाें सरकारी स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Student in School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरकार केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को संचालित करे। इससे निजी स्कूलों की ओर से शिक्षा के व्यवसायीकरण पर लगाम कसी जा सकेगी। एसोसिएशन इसके लिए सरकार को सुझाव भी देगा।
विज्ञापन
इस योजना पर विचार-विमर्श और एक ड्राफ्ट तैयार करने के लिए ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन 19-20 मार्च को दिल्ली में एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। इसमें सभी राज्यों से शिक्षाविदों, अभिभावक संगठनों और छात्रों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा और सचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि सरकार से मांग की जाएगी कि नई शिक्षा नीति में सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित करने और निजी स्कूलों पर लगाम कसने की योजना भी शामिल की जाए।
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाले सेमिनार में एसोसिएशन सरकार को इन बिंदुओं को लागू करने के लिए एक ड्राफ्ट सौंपेगा। विभिन्न राज्यों से आने वाले शिक्षाविद, अभिभावक मंच के प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं इस ड्राफ्ट के लिए विचार रखेंगे।
एसोसिएशन ने सेमिनार की रूपरेखा व प्रबंध व्यवस्था तय करने के लिये शनिवार को सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में एक बैठक भी बुलाई है। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल करेंगे। बैठक में हरियाणा अभिभावक एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ फरीदाबाद, करनाल, गुड़गांव जिला कमेटी के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।