फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU teachers will protest on 11th February on parliament

डीयू शिक्षक 11 फरवरी को संसद तक करेंगे प्रदर्शन, यह है कारण

Thu, 07 Feb 2019 06:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Feb 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
DU teachers will protest on 11th February on parliament
फाइल फोटो
केंद्र सरकार के रोस्टर के प्रति रवैये को देखते हुए अब डीयू शिक्षकों ने 11 फरवरी को सड़क पर आंदोलन करने का फैसला किया है। शिक्षक संसद तक प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए बुधवार को फोरम ऑफ एकेडमिक फॉर सोशल जस्टिस ने डीयू में बैठक की। शिक्षकों के अनुसार उस दिन संसद के बाहर हम आंदोलन करेंगे और संसद के अंदर सांसद आरक्षण व रोस्टर पर सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन

 
बैठक की अध्यक्षता फोरम महासचिव प्रो केपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा व रणनीति बनाने के लिए डीयू, जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इग्नू, आईपी सहित कई अन्य विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से इस मामले पर मदद ली जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से अपील की है कि रैली में ज्यादा से ज्यादा शिक्षक पहुंचे।
विज्ञापन


उनका फोरम विभिन्न विश्वविद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क कर उनसे रैली में आने की अपील कर रहा है। इस बैठक में शिक्षकों ने आरक्षण पर  सरकार द्वारा अध्यादेश ना लाने की कटु आलोचना करते हुए मांग की है कि इसी संसद सत्र में आरक्षण पर अध्यादेश लेकर आएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed