{"_id":"571144e74f1c1b391b4a6bae","slug":"du-admission-after-five-cutoff-college-fill-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला: पांच कटऑफ के बाद कॉलेज भरेंगे सीटें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू दाखिला: पांच कटऑफ के बाद कॉलेज भरेंगे सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए पांच कटऑफ आने के बाद कॉलेज सीटों को भरेंगे। कॉलेज इन खाली सीटों के लिए बाकायदा विज्ञापन निकालेंगे। विज्ञापन में कॉलेज इस बात की जानकारी देंगे कि किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं और कितने अंकों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस बार की दाखिला प्रक्रिया के लिए केवल पांच कटऑफ निकालना तय हुआ है। कटऑफ कम निकालने के पीछे तर्क है कि आखिरी कटऑफ तक शिफ्टिंग होती रहती है, जिस कारण दाखिला प्रक्रिया लंबी चलती है।
विज्ञापन
डीयू दाखिला समिति से जुड़े सदस्य नचिकेता सिंह ने बताया कि बीते सालों में 10 या इससे भी अधिक कटऑफ आती रही हैं। ऐसे में छात्र अंतिम कटऑफ तक एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में शिफ्टिंग करते रहते थे। इससे कॉलेजों को भी परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन
कुछ कॉलेजों में पहली कटऑफ में सीटें भर जाती थी, लेकिन अचानक दूसरी कटऑफ आने पर छात्र शिफ्टिंग शुरू कर देते थे। ऐसे में सीटें खाली होने का सिलसिला चलता रहता था। उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेजों ने अधिक कटऑफ जारी करने से असहमति जताई है, क्योंकि उन्हें शिफ्टिंग व सीटों से अधिक दाखिले होने के कारण परेशानी होती है।
ऐसे में इस बार केवल पांच कटऑफ जारी की जाएगी। उसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो कटऑफ जारी नहीं की जाएगी, बल्कि कॉलेज डीयू प्रशासन के संज्ञान में लाकर सीटें भरने के लिए विज्ञापन निकालेंगे। विज्ञापन में पाठ्यक्रम व सीटों की घोषणा करेंगे। इस तरह से सीटों से अधिक दाखिले की समस्या भी नहीं होगी। मालूम हो कि इस बार डीयू की दाखिला प्रक्रिया 25 मई से शुरू होने जा रही है।