फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi students will get 85 percent reservation in 28 delhi university colleges, bill pass

डीयू के 28 कॉलेजों में दिल्ली के छात्रों को मिलेगा 85 फीसदी आरक्षण, प्रस्ताव पास

Fri, 30 Jun 2017 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
delhi students will get 85 percent reservation in 28 delhi university colleges, bill pass

दिल्ली विधानसभा ने राजधानी के 28 उच्च शिक्षा संस्थानों में यहां के छात्रों को 85 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पास किया। अब इसे केंद्र के पास भेजा जाएगा। इसके पक्ष में न सिर्फ सत्तापक्ष बल्कि विपक्ष के विधायक भी एक साथ नजर आए।

विज्ञापन


अल्पकालिक चर्चा विधायक जनरैल सिंह ने शुरू की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार डीयू के 28 कॉलेज को 300 करोड़ रुपये की सहायता देती है। दिल्ली का पैसा है लेकिन दिल्ली वालों को दाखिला नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


इसके जवाब में  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार से सहायता प्राप्त 28 कॉलेज में 85 फीसदी आरक्षण और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिनियम 1922 की धारा 5 की उपधारा 2 में संशोधन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के बच्चे जो दिल्ली के स्कूल से 12वीं पास करते हैं

delhi students will get 85 percent reservation in 28 delhi university colleges, bill pass
दिल्ली विश्वविद्यालय

सिसोदिया ने कहा कि प्रस्ताव में क्षेत्रवाद की गुंजाइश न देखी जाए। देशभर के बच्चों की बात कर रहे हैं जो दिल्ली के स्कूल से 12वीं पास करते हैं। हर साल दिल्ली के स्कूलों से करीब 2.5 लाख बच्चे पास होते हैं।

केंद्र सरकार के मंत्री डीयू अधिनियम में दिक्कत की बात मानते हैं। दिल्ली सरकार के तौर पर मानव संसाधन विकास मंत्रियों को पत्र लिख चुके हैं। डीयू अधिनियम में परिवर्तन का प्रस्ताव भी 13 दिसंबर, 2016 को प्रकाश जावड़ेकर को भेजा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रक्रिया लंबी है, लेकिन यहां से सदस्य सब मिलकर प्रस्ताव पास करके भेजेंगे तो एकेडमिक काउंसिल व केंद्र सरकार भी विचार करेगी। हम कुछ असंभव नहीं मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed