{"_id":"5b78666642c792465a6a465e","slug":"delhi-students-can-make-learning-driving-license-in-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली में पहल, कॉलेज में ही छात्र बनवा सकेंगे लर्निंग डीएल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली में पहल, कॉलेज में ही छात्र बनवा सकेंगे लर्निंग डीएल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन विभाग ने महाराष्ट्र और पंजाब की तर्ज पर दिल्ली के कालेजों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पहल की है। फिलहाल यह योजना छात्रों के लिए चार कॉलेज और संस्थानों में ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है।
योजना सफल होने पर अन्य कॉलेजों में भी इसे लागू किया जाएगा। अब छात्रों को आसानी से अपने शैक्षणिक संस्थानों के जरिए ही लाइसेंस मिल जाएगा।
परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की योजना जीबी पंत इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्रॉलोजी, आईटीआई पूसा, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में शुरू की गई है।

इन कॉलेजों में यह योजना सफल रहने पर दिल्ली के सभी कॉलेजों में लागू की जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र और पंजाब में यह योजना काफी सफल रही है।
परिवहन विभाग ने 13 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर इन संस्थानों के प्रिंसिपल और निदेशकों को छात्रों के लाइसेंस बनाने का अधिकार दिया है। इस बारे में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस स्कीम के लागू होने से 18 साल के करीब 2 लाख छात्रों को फायदा होगा।