{"_id":"56dad48e4f1c1b012d8b49b0","slug":"cheating-complain-can-file-on-whats-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाट्सऐप पर करें बोर्ड में नकल की शिकायत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब वाट्सऐप पर करें बोर्ड में नकल की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में वाट्सऐप के जरिए निगरानी होगी। परीक्षा की ड्यूटी देने वाले 'गुरूजीÓ फोटो खींचकर वाट्सऐप पर डालेंगे। जो जिला और मंडल स्तरीय बोर्ड परीक्षा अधीक्षक के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड औपचारिक तौर पर इसके लिए मोबाइल नंबर 85718-67627 नंबर जारी किया है। इसका मकसद छात्रों को फोटोग्राफी का भय दिखाकर नकल करने से रोकना है। यह नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी कर नकल रोकने के लिए आम लोगों से मदद भी मांगी गई है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार कई तरह का प्रयोग कर रहा है। बोर्ड की पहले योजना स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की थी, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड ने स्मार्टफोन को ही नकल रोकने के लिए हथियार बनाने का निर्णय लिया है। परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को फोटो खींचने और वीडियोग्राफी करने को कहा गया है। बता दें कि जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा की कुल 69 परीक्षा केंद्र है।
बोर्ड के मुताबिक परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें जिला परीक्षा अधीक्षक और मंडल स्तर पर निगरानी करने वाले अधिकारियों को जोड़ा जाएगा।
शिक्षक परीक्षा दे रहे छात्रों की फोटो खींचकर उसपर डाल देंगे। फोटो खींचने की जिम्मेवारी दूसरे क्लास रूम के शिक्षक करेंगे। अगर किसी छात्र संदिग्ध स्थिति में फोटो में दिखता है तो तत्काल संबंधित शिक्षक को चेक करने का आदेश दे सकेंगे।
इसके अलावा आम आदमी परीक्षा केंद्रों पर नकल होता देख उस पर फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम, समय और जिला का ब्यौरा समेत डालना होगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण करेगा।
प्रैक्टिकल परीक्षा की भी फोटोग्राफी
बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूलों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की भी फोटोग्राफी कराई जाएगी। छात्रों की प्रैक्टिकल अंक के साथ फोटोग्राफ भी स्कूलों द्वारा बोर्ड को भेजने होंगे। अधिकांश सरकारी स्कूलों में कैमरे की सुविधा नहीं होने की मोबाइल कैमरे ही सहायक बन रहे हैं।
मीनाक्षी शारदा, प्रवक्ता, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: बोर्ड परीक्षा की ओर से एक वाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। इस पर कोई भी शिकायत कर सकता है। फोटो और सूचना भेजने के बाद बोर्ड के उडनदस्ते को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। बोर्ड हर नकलरहित परीक्षा कराने के लिए काम कर रहा है।