फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE re-examination: why do examinee should suffer

सीबीएसई पेपर लीक: दूसरों की गलती की सजा परिक्षार्थी क्यों भुगतें

Thu, 29 Mar 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE re-examination: why do examinee should suffer
CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आनन-फानन में 10वीं की गणित व 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोबारा कराने के फैसले से शिक्षक, अभिभावक और बच्चे हैरान हैं। अभिभावक तो सीबीएसई के सिस्टम पर ही सवाल उठा रहे हैैं। उधर, छात्र कह रहे हैं कि कुछ लोगों की गलती की सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी।

विज्ञापन

 
10वीं की छात्रा शैली ने कहा कि दोबारा परीक्षा काफी निराशाजनक है। मेरा पेपर काफी अच्छा हुआ था। गणित की आखिरी परीक्षा थी। अब दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन


पता नहीं कैसा पेपर आएगा? इस बात की गारंटी भी नहीं कि दोबारा पेपर लीक नहीं होगा? 12वीं के छात्र पुलकित ने कहा कि मैंने इकोनॉमिक्स के पेपर के लिए काफी मेहनत की थी। इकोनॉमिक्स साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स तीनों एस्ट्रीम के छात्र लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीएसई की गलती बच्चों पर थोपी जा रही

CBSE re-examination: why do examinee should suffer
सीबीएसई परीक्षा

26 मार्च को परीक्षा के बाद तनाव काफी कम था। दोबारा परीक्षा की बात से फिर तनाव हावी हो गया है। एक अन्य छात्र अन्मय ने कहा कि जिन्होंने पेपर लीक किया, उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए।

एक अभिभावक ने कहा कि सीबीएसई की गलती बच्चों पर थोपी जा रही है। जिन बच्चों ने ईमानदारी से पेपर किया, उनकी क्या गलती है। एक अन्य अभिभावक ने कहा कि जिनके सौ फीसदी अंक आएंगे, उनकी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करा लेनी चाहिए थी।

इकॉनामिक्स की एक शिक्षिका ने कहा कि पेपर के पहले दिन बच्चों ने तीन न्यूमेरिकल हल करने के बारे में जानकारी ली। अगले दिन पेपर में पता चला कि वही पेपर में पूछे गए हैं। इससे बच्चे व शिक्षक दोनों हैरान थे। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा के बाद उन्होंने बाहर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब सारा कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed