{"_id":"5d53b5cf8ebc3e6cb12eb1d8","slug":"cbse-exam-fees-relief-for-sc-st-students-will-have-to-pay-only-50-rupees-in-delhi-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले SC\/ST छात्रों को सीबीएसई की राहत, 50 रुपये होगा परीक्षा शुल्क","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले SC/ST छात्रों को सीबीएसई की राहत, 50 रुपये होगा परीक्षा शुल्क
Wed, 14 Aug 2019 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं के एससी/एसटी विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी राहत दी है। अब इन स्कूलों के एससी/एसटी विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 50 रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने पुराने शुल्क की व्यवस्था दोबारा लागू कर दिल्ली सरकार को जानकारी दे दी है। मालूम हो कि बोर्ड ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क को 350 से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया था।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद से काफी हंगामा हो रहा है। मामले ने राजनीतिक रंग लिया तो बोर्ड ने ना केवल अपनी सफाई दी, बल्कि रात होते-होते बढ़ी हुई फीस को वापस ले लिया।
विज्ञापन
अब विद्यार्थियों को बीते साल की तरह ही पांच विषयों के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। मालूम हो कि परीक्षा शुल्क 350 रुपये होता है, जिसके लिए 50 रुपये विद्यार्थी देते हैं और बाकी 300 रुपये का भुगतान दिल्ली सरकार बोर्ड को करती है।
सीबीएसई का कहना है कि एक बार विद्यार्थियों की संख्या फाइनल हो जाने के बाद 300 रुपये का शुल्क राज्य सरकार से लिया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इस कदम से ना केवल फीस बढ़ाने को लेकर बना विवाद थमेगा, बल्कि हितधारकों में जो गलतफहमी है वह भी दूर होगी। बाकी व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया है।