फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 12th examination results to be announced on 28th May

CBSE 12वीं के छात्रों को मिलेगा ग्रेस मार्क्स पॉलिसी का लाभ

Sun, 28 May 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
 CBSE Class 12th examination results to be announced on 28th May
CBSE STUDENTS

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं कक्षा का परिणाम रविवार को चार बजे तक जारी होगा। छात्रों को सीबीएसई की मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के पांच प्वाइंट के आधार पर राहत दी जाएगी।

विज्ञापन


देशभर के 10,678 स्कूलों के 10,98,891 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम 21 मई को जारी हुआ था।
विज्ञापन


सीबीएसई प्रबंधन के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार इस साल भी मॉडरेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इन अंकों का लाभ देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मॉडरेशन कमेटी भी गठित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तीन प्रश्न पत्रों के सेट के आधार पर तय करेगी कि मॉडरेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को कितने अतिरिक्त अंकों का लाभ देना है। यह अंक नियम के तहत  दस से 25 के बीच में हो सकते हैं।

पांच प्वाइंट पर मिलता है मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ    

 CBSE Class 12th examination results to be announced on 28th May
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मॉडरेशन कमेटी यह देखती है कि तीन प्रश्न पत्रों के सेट में कोई सवाल पाठ्यक्रम से बाहर का या फिर कठिन तो नहीं था। पेपर जांचने वाला किस प्रकार का है, वह टाइट मार्किंग करता है या लूज? पेपर कितना लंबा था, उसे सुलझाने में छात्रों को कितना समय लगा। विषय के तहत बेसिक स्टैंडर्ड में कितने अंक दिए जाने सही हैं।

मॉडरेशन पॉलिसी के तहत मिलेगी राहत
रविवार को परिणाम जारी होगा, जिसमें सीबीएसई मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के तहत छात्रों को राहत मिलेगी।- आरके  चतुर्वेदी, चेयरमैन,  सीबीएसई।   

आईसीएसई-आईएससी का रिजल्ट सोमवार को
सीबीएसई के बाद आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख भी साफ हो गई है। आईसीएसई और आईएससी के नतीजे सोमवार को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed