{"_id":"58c00ad24f1c1b9365dc4567","slug":"youth-will-get-training-of-service-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे युवा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लोगों की सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले के युवा फर्स्ट एड, होम नर्सिंग की ट्रेनिंग के साथ-साथ वृद्ध, बीमार एवं मानसिक रूप से ग्रस्त लोगों की सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भारतीय रेडक्रास एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास के निर्देश पर देश भर में फर्स्ट एड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग करवाई जाती है लेकिन जिले की रेडक्रास शाखा, राज्य की पहली ऐसी शाखा होगी, जो युवाओं को फर्स्ट एड, होम नर्सिंग की ट्रेनिंग के साथ ही वृद्ध एवं बीमार लोगों की सेवा के लिए व्यवहारिक ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन
युवा स्थानीय रेडक्रास भवन सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रों में भी ट्रेनिंग का लाभ युवा उठा पाएंगे। बीमार एवं दिमागी रूप से बीमार लोगों को व्यवहारिक रूप से ट्रेनिंग देने के लिए अर्थ सेवियर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे बंधवाड़ी गांव स्थित गुरुकुल वृद्ध आश्रम को चुना गया है। जहां देश भर से 250 से अधिक वृद्ध, मानसिक रूप से बीमार एवं बेघर दिव्यांग रहते हैं।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त एवं रेडक्रास अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने एवं दुर्घटनाओं से बचने के लिए युवाओं द्वारा रेडक्रास के माध्यम से फर्स्ट एंड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। जिन्हें भारतीय रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली से प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह विभिन्न प्रकार की जॉब के लिए भी काम आता है, इसके साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी यह ट्रेनिंग काम आती है।
विज्ञापन