फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth in government jobs will not be ignored

सरकारी नौकरियों में नहीं होगी युवाओं की अनदेखी 

Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth in government jobs will not be ignored
डेमो पिक

सरकारी नौकरियों में मेवात के युवाओं की अनदेखी भविष्य में कम से कम नहीं होगी। नगीना कस्बे से तिजारा के लिए मार्ग बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। 

विज्ञापन


यह बातें हरियाणा स्टाफ सलेक्सन कमीशन के सदस्य सुरेन्द्र सिंह भाटी ने उलेटा गांव में भाजपा नेता हनीफ धोलपोश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। इलाके की चौधर की तरफ से चौधरी दियाला घागस ने पगड़ी बांधी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई सरकारें तिजारा का राग अलापते हुए चली गई लेकिन भाजपा तीन साल के बचे कार्यकाल में सड़क का काम शुरू कराकर रहेगी। सुरेन्द्र भाटी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जबसे देश की सत्ता सम्भाली है तब से भ्रष्टाचार का खात्मा होता जा रहा है। खासकर किसानों और गरीबों के लिए अनेकों योजनाऐं चलाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस व इनेलो की सरकारों ने प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मेवात का भाईचारा राजा हसन खां मेवाती की तरह अमिट है, हसनखां ने मुस्लिम शासक बाबर के विरूद्ध लड़ते हुए हिंदू राजा राणा सांगा का साथ दिया था। 

क्षेत्र के सरपंच, लबरदार और गण्यमान्य लोगों को विकास में समान भागीदारी की बात कही। बातचीत में सुरेन्द्र भाटी ने कहा कि मैं मास्टरी की 2200 दिन की नौकरी छोड़कर मेवात की सेवा के लिए 1100 दिन की नौकरी पकड़ी है।


बीजेपी नेता चौधरी धोलपोश हनीफ ने कहा कि इनेलो और कांग्रेस ने भले ही लोगों को धोखा दिया। लेकिन भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। 

टीपू सुल्तान, हसनखां मेवाती और औरंगजेब ने कई ऐसी मिसाल पैदा की जो आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष और बलिदान की प्ररेणा देती हैं। धोलपोश ने कहा कि मेवात के मुसलमान कोई ऐसा काम न करें जिससे हिन्दुओं को कोई तकलीफ न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed