फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ymca will change its syllabus soon

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव

Thu, 06 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
ymca will change its syllabus soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कार्यक्रम की योजना व पाठ्यक्रम में संशोधन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पाठ्यक्रम में बदलाव का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने विश्वविद्यालय को मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई है। 
विज्ञापन

उन्होंने आमंत्रित विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वह औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसा पाठ्यक्रम तैयार करें, जिसमें आगामी पांच वर्षो तक निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, डिजाइन इंजीनियरिंग एवं  थर्मल इंजीनियरिंग पर चर्चा हुई। इसमें जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली टैक्नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन से जुड़े अकादमिक तथा औद्योगिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ. तिलकराज की मौजुदगी में किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष संदीप ग्रोवर मौजूद रहे।

सीबीसीएस व्यवस्था से मिलेंगे अधिक विकल्प
विकल्प आधारित क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के अंतर्गत, मैकेनिकल विभाग कुछ मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करने का प्रस्ताव है, जिसे विद्यार्थी अपने तीसरे से छठे समेस्टर के बीच कभी भी चुन सकते हैं।


मौजूदा पाठ्यक्रम में सभी बेसिक इंजीनियरिंग कोर्सेज तथा एबिलिटी एनहॉसमेंट कम्पलसरी कोर्सेज में क्रेडिट्स को चार से घटाकर तीन करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार डिसिप्लेन स्पेसिफिक इलेक्टिव कोर्सेज चार की जगह पांच तथा जनरल इलेक्टिव कोर्सेज दो की जगह तीन करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed