फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   YMCA Community College of the University will be launched in four new courses

वाईएमसीए विवि के कम्युनिटी कॉलेज में शुरू होंगे चार नए कोर्स

Fri, 23 Dec 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
YMCA Community College of the University will be launched in four new courses

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी प्रशासन युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत चार नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा।

विज्ञापन


कम्युनिटी कॉलेज के अंतर्गत लेथ ऑपरेटर, एयर कंडिशनिंग (तकनीशियन), असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और आईटी कोऑर्डिनेटर पाठ्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को शिक्षित किया जाएगा। यह निर्णय कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कम्युनिटी कॉलेज के प्रबंधन मंडल की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


नए पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन की संचालन समिति से स्वीकृत हैं। बैठक में नए पाठ्यक्रमों के कार्यक्रम को भी स्वीकृति दी गई। वर्ष भर चलने वाले चारों पाठ्यक्रमों का पहला बैच 23 जनवरी 2017 से प्रारंभ होगा, जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2017 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संकायाध्यक्ष प्रो. संदीप ग्रोवर, प्रो. सीके नागपाल, कम्युनिटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. विकास तुर्क, कुलसचिव डॉ. संजय शर्मा, फरीदाबाद औद्योगिक संघ के अध्यक्ष नवदीप चावला, क्षेत्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण निदेशालय के संयुक्त निदेशक योगेश बांगिया, औद्योगिक विशेषज्ञ एचएल भूटानी, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद के उपाध्यक्ष पीयूष चक्रवर्ती व सोसायटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स के कार्यकारी निदेशक अनूप केकर मौजूद थे।


कम्युनिटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवदीप मल्होत्रा ने बताया कि चारों पाठ्यक्रम मेें दाखिले के लिए 25-25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सभी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की न्यूनतम अवधि 250 घंटे से 400 घंटे यानी  3 से 4 महीने की रहेगी और न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास और आईटी को-ऑर्डिनेटर के लिए डिप्लोमा पास रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed