फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   workshop on roster duty in delhi

डीयू में स्थाई नियुक्ति के लिए रोस्टर पर वर्कशॉप 

Sun, 01 Jan 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jan 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
workshop on roster duty in delhi

दिल्ली यूनिवर्सिटी  के विभागों एवं कॉलेजों में आरक्षण संबंधी रोस्टर तैयार करने के लिए कॉलेजों के एससी-एसटी, ओबीसी के लायजन ऑफिसर की एक वर्कशॉप हुई। डीयू में स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसे काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


डीयू के कलस्टर इनोवेशन सेंटर में हुई  इस वर्कशॉप में डीओपीटी की ओर से आए अधिकारी का कहना था कि 200 प्वाइंट पोस्ट बेस रोस्टर को 2 जुलाई 1997 से लागू करना होगा। उसी को आधार मान कर कॉलेज को एक यूनिट मानकर वरिष्ठता के आधार पर 200 प्वाइंट रोस्टर बनाना होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीओपीटी अधिकारी जब जानकारी दे रहे थे तब डीयू अधिकारियों ने कहा कि हमारे यहां रोस्टर 2013 से लागू है। इसे कार्यकारी  परिषद में पास किया गया है लिहाजा उसे ही लागू करना होगा। ऐसे में कॉलेजों के लायजन अधिकारी भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि वर्क शॉप में डीयू के शिक्षकों को रोस्टर के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया गया। डीओपीटी अधिकारी जो निर्देश दे रहे थे उसे यूनिवर्सिटी को मानना चाहिए था।


उन्होंने आगे कहा कि एससी - एसटी, ओबीसी फोरम इसकी शिकायत और एक याचिका संसदीय समिति में करेगा। इस मामले को आगामी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed