{"_id":"589dbb854f1c1b905237bc07","slug":"without-adhar-no-you-will-not-get-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नंबर के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आधार नंबर के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च में शुरू होने जा रही हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार अहम बदलाव किया गया है। सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र तब ही जारी किए जाएंगे, जब परीक्षार्थी अपना आधार कार्ड नंबर प्रमाण पत्रों में दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने इससे संबंधित एक और अवसर परीक्षार्थियों को दिया है। अब 12 से 17 फरवरी तक आधार कार्ड नंबर अपडेट कराने के लिए संबंधित स्कूलों में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2016-17 से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के रिकॉर्ड में आधार कार्ड नंबर को शामिल किया जाना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
कई विद्यालयों द्वारा अध्ययनरत छात्रों के आधार कार्ड नंबर बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन आवेदन करते समय भेज दिए गए हैं। कुछ ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने छात्रों के आधार कार्ड नंबर बोर्ड कार्यालय को अभी तक नहीं भेजे हैं।
ऐसे विद्यालयों को एक विशेष अवसर दिया जा रहा है। 12 से 17 जनवरी के बीच विद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया खोली जाएगी। यदि कोई विद्यालय निर्धारित अवधि में अपने छात्रों के आधार नंबर अपडेट नहीं करता है तो ऐसे विद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र रोक लिए जाएंगे।