{"_id":"58bc33dc4f1c1b6001e7e8bf","slug":"will-be-released-the-first-list-of-nursery-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिले की पहली सूची मंगलवार को जारी होगी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सरी दाखिले की पहली सूची मंगलवार को जारी होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी दाखिले की पहली सूची मंगलवार को जारी होगी। स्कूलों ने आवेदकों के दस्तावेज वेरीफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। स्कूल पहली सूची के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
दाखिला 100 अंकों के आधार पर मिलने वाले अंक पर आधारित होगा। अगर एक जैसा अंक पाने वालों की संख्या अधिक होगी और सीटें कम, तो स्कूल लॉटरी के जरिये यह तय करेंगे कि किसे दाखिला मिलेगा। 17 मार्च को दूसरी सूची जारी होगी।
विज्ञापन
नर्सरी डॉट काम के सुमित वोहरा के मुताबिक, स्कूल मंगलवार को अपनी सूची जारी कर रहे हैं। अभिभावकों को सलाह है कि उनके बच्चे को जिस भी स्कूल में दाखिला मिल रहा है, वहां अपनी सीट पक्की करा लें।
विज्ञापन
अगली सूची में जगह पाने की उम्मीद में पहली सूची में मिले मौके को न छोड़ें। क्योंकि अगर दूसरी सूची में किसी दूसरे स्कूल में मौका मिलता है, तो वह पहली को छोड़कर वहां जा सकते हैं। मगर पहली सूची में दाखिले का मौका निकल गया और दूसरी में जगह नहीं मिली, तो फिर पहली सूची के आधार पर दाखिला नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अभिभावक सिर्फ अच्छा स्कूल नहीं, बल्कि स्कूल की दूरी को प्राथमिकता दें। सबसे नजदीक जिस स्कूल में मौका मिले, वहां दाखिला ले लेना चाहिए।
बीते कुछ वर्षों में देखने में आया है कि कई स्कूलों में मार्च के अंत तक सीटें बची रहने के कारण दाखिला चलता रहता है। अभिभावकों को पहली, दूसरी सूची में दाखिले लेने के बाद ऐसे मौके पर भी नजर रखनी चाहिए।