{"_id":"57bb46f14f1c1b9663d5023c","slug":"welcome-the-new-students-the-anti-ragging-committee-conscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए छात्रों का किया स्वागत, एंटी रैगिंग कमेटी को किया सचेत ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नए छात्रों का किया स्वागत, एंटी रैगिंग कमेटी को किया सचेत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एलएलबी, बीएड और एमएड का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया। कॉलेजों ने पहले दिन अपने-अपने तरीके से छात्रों का स्वागत किया।
कुछ कॉलेजों ने छात्रों का तिलक करके प्रवेश दिया तो कहीं पर आरती और हवन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधनों ने छात्रों को रैगिंग के बारे में भी सचेत किया और कहा कि यदि इस तरह की कोई घटना हो तो तुरंत प्रबंधन का बताएं।
नया शैक्षिक सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और कॉलेजों ने पहले दिन फूल भेंट करके और चंदन से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। अधिकतर कॉलेजों ने एंटी रैगिंग कमेटी को सचेत कर दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और हॉस्टल वार्डन को भी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नोएडा के जेएसएस कॉलेज में छात्रों को पहले दिन कॉलेज और वहां के माहौल की जानकारी दी। इसके अलावा आईएमएस कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके पढ़ाई अच्छे से करने के लिए प्रेरित किया।
सीनियर छात्रों को चेताया कॉलेजों ने
कॉलेजों ने सोमवार को एक ओर फ्रेशर छात्रों का स्वागत किया तो दूसरी ओर सीनियर छात्रों की काउंसलिंग की और रैगिंग के बारे में समझाया। कॉलेज प्रबंधन ने चेतावनी दी कि यदि वह इसमें लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और कॉलेज से भी निकाला जाएगा।