फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voice of Unity will resound in Vande Mataram '

 वॉयस ऑफ यूनिटी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Voice of Unity will resound in Vande Mataram '
vande matram - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी के देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स  में मंगलवार को  विहंगम और अद्भुत दृश्य का नजारा देखने को मिलेगा। इसमें वॉइस ऑफ  यूनिटी कार्यक्रम के जरिए 400 स्कूलों के 51 हजार विद्यार्थियों द्वारा वंदेमातरम का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड के संगीतकार पलाश सेन के यूफोरिया बैंड का धमाल भी देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन



कार्यक्रम के आयोजन के लिए ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो मंच विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। जिसमें से एक मंच पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना संबोधन देंगे। जबकि दूसरे मंच पर बैठकर वह वॉयस ऑफ यूनिटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाएंगे। जिस स्टेज पर यह कार्यक्रम होगा उसके दोनों ओर दो छोटे-छोटे स्टेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन



जहां संगीतकार व कलाकार बैठ सकेंगे। कार्यक्रम को सोशल मीडिया के जरिए देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए भी पूरी तैयारी की गई है। 200 संगीतकार अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीतेंगे। वहीं 200 कलाकारों द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। देवीलाल स्टेडियम के साथ-साथ लेजरवैली पार्क को भी दो फरवरी को आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के लिए भी सजाया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वॉइस ऑफ  यूनिटी कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में ही अंतिम बैठक की गई। जिसमें एक हजार कार्यकर्ताओं को व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में हिंदू अध्यात्मिक एवं सेवा मेला समिति के संरक्षक पवन जिंदल ने तैयारियों का जायजा लिया। जिंदल ने कहा कि वॉइस ऑफ  यूनिटी व इसके तुरंत बाद लगने वाला मेला सच में युवाओं व बच्चों में संस्कार भरने का काम करेगा। इससे सैनिकों और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। युवाओं को इस कार्यक्रम से माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद के महत्व का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed