फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vocational courses admission will be online today in DU

डीयू में वोकेशनल कोर्स में आज से होंगे ऑनलाइन दाखिले

Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vocational courses admission will be online today in DU
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय में अब यूजी स्तर पर सात नए बीए वोकेशनल कोर्सेज के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। जुलाई में डीयू की एसी व ईसी से इन कोर्सेज को मंजूरी मिलने के बाद बीते सप्ताह यूजीसी ने भी इन्हें शुरू करने की हरी झंडी दे दी। 
विज्ञापन


तीन सितंबर से इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सबसे पहले छात्रों को डीयू दाखिला पोर्टल पर 10 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 
विज्ञापन


डीयू में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से चार कॉलेजों में नए वोकेशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें छह कोर्सेज स्नातक स्तर के हैं, जबकि एक कोर्स वोकेशनल व एडवांस डिप्लोमा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जे.एम खुराना के अनुसार, इन कोर्सेज में दाखिले के लिए शनिवार से ऑनलाइन पंजीकरण सुबह 10 बजे से 10 सितंबर शाम 6 बजे तक चलेगा। दाखिले के लिए छात्रों को डीयू दाखिला पोर्टल www.du.ac.in  पर  पंजीकरण कराना होगा। 

श्रेणी के अनुसार पंजीकरण शुल्क
सामान्य व ओबीसी श्रेणी के छात्रों को पंजीकरण शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी को 50 रुपये चुकाने होंगे। कश्मीरी विस्थापितों व शहीद सैनिकों के बच्चों को इसका भुगतान नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि प्रत्येक कोर्स के लिए 50-50 सीटें तय की गई हैं। पहले दो मेरिट से सीटें भरी जाएंगी। सीटें खाली रहने पर दोबारा अधिसूचना जारी होगी। 


दाखिला शेड्यूल
कॉलेज पहली मेरिट लिस्ट जारी करेंगे           14 सितंबर शाम पांच बजे
दस्तावेजों की जांच के बाद दाखिले                15-16 सितंबर (9.30 से दोपहर 2 बजे)
दूसरी मेरिट लिस्ट                                      17 सितंबर (शाम पांच बजे)

दस्तावेजों की जांच के बाद दाखिले                  19-20 सितंबर (9.30 से दोपहर 2 बजे)
खाली सीटों की जानकारी (खाली रहने पर)       21 सितंबर
खाली सीटों पर दाखिले                                  22-23 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed