{"_id":"58c2a57e4f1c1ba23bdc533d","slug":"vocational-course-is-not-compulsory-in-nsqf","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनएसक्यूएफ में वोकेशनल विषय अनिवार्य नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब एनएसक्यूएफ में वोकेशनल विषय अनिवार्य नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में उपलब्ध नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत अब छठा अनिवार्य वोकेशनल विषय नहीं रहेगा। सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के लिए इसको शैक्षणिक सत्र 2017-18 से समाप्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बोर्ड ने एनएसक्यूएफ के अंतर्गत संशोधित स्कीम जारी की गई हैै। नई स्कीम के मुताबिक, एनएसक्यूएफ के अंतर्गत दो भाषा, साइंस, गणित, सोशल साइंस व छठे विषय (अतिरिक्त) के रूप में वोकेशनल विषय की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने छठे अनिवार्य वोकेशनल विषय को लेकर मौजूदा मूल्यांकन योजना को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से खत्म कर दिया है। संशोधित स्कीम के तहत पहला भाषा, दूसरा भाषा, तीसरा साइंस, चौथा गणित, पांचवां सोशल साइंस व छठा विषय अतिरिक्त वोकेशनल होगा।
विज्ञापन
यह सभी 100-100 अंक के होंगे। सीबीएसई ने सर्कुलर में साफ किया है कि यदि कोई छात्र तीन एलेक्टिव विषयों साइंस, गणित व सोशल साइंस में से किसी में फेल हो जाता है तो वह छठे विषय के रूप में उपलब्ध अतिरिक्त वोकेशनल विषय से इसे बदल सकता है। उसका 10वीं का रिजल्ट इसी आधार पर तैयार होगा।