{"_id":"577aa7474f1c1b6c107fa1ba","slug":"vijay-goel-met-vice-chancellor-kept-demand-for-students-from-delhi-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकुलपति से मिले विजय गोयल, दिल्ली के स्कूलों से पास छात्रों के लिए रखी मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपकुलपति से मिले विजय गोयल, दिल्ली के स्कूलों से पास छात्रों के लिए रखी मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : ANI
दिल्ली के स्कूलों से 12वीं पास छात्रों को डीयू में दाखिले में वरीयता की मांग को लेकर भाजपा सांसद विजय गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीयू के उपकुलपति योगेश त्यागी से मिला।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद गोयल ने कहा कि त्यागी ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। गोयल ने बताया कि उपकुलपति से पहली मांग की गई है कि दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में जिनमें दिल्ली सरकार 100 प्रतिशत अनुदान देती है, उनमें 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हों।
विज्ञापन
दूसरा नकल मारने वाले बच्चों को रोकने के लिए डीयू में योग्यता परीक्षा होनी चाहिए। तीसरा दिल्ली के बच्चों को कटऑफ लिस्ट में 5 प्रतिशत की छूट मिले।
गोयल ने कहा कि अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से कहेंगे कि वे उपकुलपति को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार की तरफ से यह मांग करें कि दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में जिनमें 100 प्रतिशत अनुदान दिल्ली सरकार देती है। उसमें 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के बच्चों के लिए आरक्षित करें।
विज्ञापन