{"_id":"58ea415d4f1c1bfc5c5b418c","slug":"upse-will-down-load-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसईई: सोमवार से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपीएसईई: सोमवार से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के प्रवेश पत्र सोमवार से मिलेंगे। यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएसईई की वेबसाइट के मुख्य पेज पर ही एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पास वर्ड डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 16, 22 और 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए इस बार 174 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें से 155 केंद्र नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के अन्य शहरों में होंगे। वहीं, 19 केंद्र पटना, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, रांची और देहरादून में होंगे।
विज्ञापन