{"_id":"586bc94a4f1c1b02521596a8","slug":"upsc-examination-in-april-will-be-the-entrance-examinations-aktu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में होगी यूपीएसईई परीक्षा, एकेटीयू की ओर से कराई जाएगी प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अप्रैल में होगी यूपीएसईई परीक्षा, एकेटीयू की ओर से कराई जाएगी प्रवेश परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई-2017) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। इस बार एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू)की ओर से राज्य प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। विस्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 16, 22 और 23 अप्रैल को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तारीख घोषित करते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए अगले सप्ताह फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे। इसके नतीजे मई में घोषित होंगे। विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया है। विवि प्रशासन की ओर से जल्द ही वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यूपीएसईई की परीक्षा में आवेदन करने के लिए इस बार आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, वे यूपीएसईई में आवेदन नहीं कर सकेंगे। फॉर्म पर आधार नंबर अनिवार्य रूप से भरना होगा।
विज्ञापन