{"_id":"5c625f67bdec22270200dc12","slug":"up-board-exam-2019-hindi-paper-today-students-were-not-allowed-in-centres-without-aadhaar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः हिंदी का पेपर देने पहुंची छात्राओं को बिना आधार कार्ड नहीं मिला प्रवेश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः हिंदी का पेपर देने पहुंची छात्राओं को बिना आधार कार्ड नहीं मिला प्रवेश
Tue, 12 Feb 2019 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
up board exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। अनिवार्य विषयों की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इस क्रम में आज आज 10वीं की हिंदी की परीक्षा थी लेकिन दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह एक्जाम देने पहुंची छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
एक ओर जहां बच्चे परीक्षा के बोझ से पहले ही परेशान होते हैं ऐसे में परीक्षा केंद्रों ने भी सुबह-सुबह अपने एक फरमान से हड़कंप मचा दी। छात्राओं से कहा गया कि जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें ही दसवीं की परीक्षा देने की अनुमित मिलेगी। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
यह बात सुनते ही छात्राएं परेशान हो गईं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होता है ये तो सबको पता है लेकिन परीक्षा केंद्र में बिना आधार के प्रवेश न देने से छात्राओं और उनके माता-पिता दोनों ही चिंता से घिर गए।
विज्ञापन
फिर परिजन जब घर जाकर आधार कार्ड लाए तो स्कूलों ने छात्राओं को एंट्री दी और वह परीक्षाएं दे पाईं। हालांकि अचानक से परीक्षा केंद्र पर हुए इस एलान ने बच्चों और उनके अभिभावकों दोनों को बहुत परेशान किया।
सीसीटीवी के डर से परीक्षा देने नहीं पहुंचे कई छात्र
कई परीक्षा केंद्रों से खबरें आ रही हैं कि सीसीटीवी कैमरे तथा वॉइस रिकॉर्डर के डर के कारण कई कॉलेजों में हाई स्कूल के परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।