फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University troubled by the attitude of the Department of Education,

यूनिवर्सिटी के रवैये से परेशान शिक्षा विभाग, रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश

Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
University troubled by the attitude of the Department of Education,

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के रवैये से उच्चतर शिक्षा विभाग परेशान है। स्नातक के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने की वजह से स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया लटकती दिख रही है।

विज्ञापन


इस बात पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर जल्द रिजल्ट जारी करने को कहा है।  महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों की स्नातक की परीक्षा हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन


मगर, किसी भी विषय का रिजल्ट नहीं जारी किया गया है। रिजल्ट न आने से विभाग ने इस बार छात्रों को अवेटेड करके आवेदन करने का मौका दिया है, लेकिन दाखिला मेरिट के आधार पर होना है। छात्रों के अंक के बिना मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से इस बार स्नातकोत्तर में दाखिले की तारीख में इजाफा करने के लिए भी विभाग तैयारी कर रहा है। पिछले वर्ष विभाग ने रिजल्ट की वजह से छात्रों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रोक रखी थी।

विभाग का कहना है कि बिना अंक के मेरिट कैसे तैयार होगी, अगर एक सप्ताह के भीतर एमडीयू रिजल्ट जारी नहीं करता है तो उच्चतर शिक्षा विभाग ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीख को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। अभी विभाग ने 27 जून शाम चार बजे तक की मोहलत दी है।


छात्रों को हो रहा है नुकसान
एमडीयू की कार्यप्रणाली का नुकसान सबसे अधिक उन छात्रों को हो रहा है, जो दूसरी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं। इनमें आवेदन के लिए छात्रों से प्राथमिक जानकारी देने के बाद स्नातक के अंक भी मांगे जा रहे हैं। रिजल्ट अवेटेड कर आवेदन करने का कोई विकल्प नहीं है। रिजल्ट जारी नहीं होने की वजह से छात्र आवेदन करने में असमर्थ हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed