फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   University entrance exam admit card, June 19 exam

डीयू : प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 19 जून को एग्जाम

Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
University entrance exam admit card, June 19 exam
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी, एमफिल, पीएचडी व यूजी स्तर के आठ पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 19 जून से शुरू होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


छात्रों के ईमेल पर इस बात की सूचना भेज दी गई है कि वह एडमिशन पोर्टल पर लॉग-इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए पहली बार ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली से बाहर भी आयोजित की जा रहीं हैं। जिनमें जम्मू, कोलकता, नागपुर, वाराणसी व बंगलूरु शहर शामिल हैं।
विज्ञापन


यूजी-पीजी व एमफिल, पीएचडी की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 19 जून से 23  जून के बीच होना है। ऐसे में प्रशासन की सलाह है कि वह लॉग इन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे की अवधि की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्रिका हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगी।


उल्लेखनीय है कि यूजी स्तर के केवल 8 कोर्स बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया मास कम्यूनिकेशन, बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोश्ल साइंस, बीटेक (आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बीए ऑनर्स बिजनेऋस इकोनॉमिक्स, बीबीए (एफआईए), बैचलर ऑफ एलिमेंटी एजुकेशन, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन कोर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed