फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   union hrd minister of states dr satyapal singh inaugurates india's first digital library in DU

देश का पहला डिजिटल पुस्तकालय DU विद्यार्थियों को समर्पित

Sun, 22 Oct 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
union hrd minister of states dr satyapal singh inaugurates india's first digital library in DU
सांकेतिक - फोटो : source

डीयू के छात्रों की शिक्षकों की समस्या अब दूर होने जा रही है। दरअसल, देश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी में उन्हें दुनिया भर के ज्ञान से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह बात मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उच्च शिक्षा डा. सत्यपाल सिंह ने लाइब्रेरी के उद्घाटन मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


डीयू के ग्वायर छात्रावास में देश की पहली पूर्णत: डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। डा. सत्यपाल सिंह ने इसे एक अनूठा कदम बताया। साथ ही लाइब्रेरी को बनाने का आइडिया देने वालों को बधाई देते हुए कहा कि अब हम किताबों की दुनिया से डिजिटल हो जाएंगे।
विज्ञापन


यह लाइब्रेरी शिक्षकों की कमी जैसी समस्या की भरपाई कर सकती है। छात्रों के लिये यह एक सस्ता विकल्प भी है।

एक करोड़ अतिरिक्त कोष जारी करने की घोषणा
वही, दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर खुशी जताते हुए कहा कि दो साल पहले इस लाइब्रेरी के लिए आर्थिक सहायता जारी करते समय अंदाजा नहीं था कि यह इतनी बड़ी लाइब्रेरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में पांच से दस  लाख मुफ्त किताबों से छात्र लाभान्वित हो सकेंगे। लाइब्रेरी को अधिक आधुनिक बनाने के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त कोष जारी करने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed