{"_id":"5c0b729bbdec224176131c94","slug":"ugc-writes-letter-to-universities-of-country-that-btech-mtech-syllabus-to-be-model-from-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने लिखा विश्वविद्यालयों को पत्र, 2019 सत्र से बीटेक व एमटेक में मॉडल पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजीसी ने लिखा विश्वविद्यालयों को पत्र, 2019 सत्र से बीटेक व एमटेक में मॉडल पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कालेजों को 2019 सत्र से मॉडल पाठ्यक्रम से पढ़ाई करवानी होगी। यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर एआईसीटीई के नए नियमों संग भारतीय लेखकों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से शुक्रवार को कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। प्रो. जैन के मुताबिक, एआईसीटीई के तहत पढ़ाये जाने वाले डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में तकनीकी संस्थानों के लिए तय नियमों को मानना जरूरी है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कालेजों को अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में मॉडल पाठ्यक्रम को लागू करना अनिवार्य है। बता दें कि पहली बार एआईसीटीई ने भारतीय लेखकों की तकनीकी शिक्षा की हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को तैयार करवाया है।
विज्ञापन