फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UGC Stops JNU 11 crore rupees non NET fellowship

UGC ने रोकी जेएनयू की 11 करोड़ की नॉन-नेट फेलोशिप

Wed, 12 Apr 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
UGC Stops JNU 11 crore rupees non NET fellowship
JNU

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों की 11 करोड़ रुपये की नॉन-नेट फेलोशिप रोकी हुई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि यूजीसी में बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी राशि जारी नहीं की गई।

विज्ञापन


वहीं, फेलोशिप राशि न मिलने से रिसर्च स्कॉलर्स अपनी थीसिस से लेकर बुक आदि की फोटोकॉपी नहीं करवा पा रहे हैं।

जेएनयू रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार के मुताबिक, कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने इस संबंध में कई बार यूजीसी प्रबंधन से बात कर फेलोशिप राशि जारी करने की मांग की है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। बता दें कि यूजीसी की ओर से मिलने वाली नॉन नेट फेलोशिप एमफिल और पीएचडी स्कॉलर्स को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed